डीसी ने जनहित में किया चार कर्मियों का स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने जनहित एवं कार्य हित में तत्कालिक प्रभाव से चार प्रधान लिपिक व लिपिक का स्थानांतरण कर विभिन्न कार्यालय व शाखाओं में पदस्थापित किया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय (जिला गोपनीय शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीसी ने जिला स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक जयनंदन […]

विज्ञापन
गिरिडीह : डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने जनहित एवं कार्य हित में तत्कालिक प्रभाव से चार प्रधान लिपिक व लिपिक का स्थानांतरण कर विभिन्न कार्यालय व शाखाओं में पदस्थापित किया है.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय (जिला गोपनीय शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीसी ने जिला स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक जयनंदन बैठा को जिला नीलाम पत्र शाखा में प्रधान लिपिकीय कार्य के लिए स्थानांतरित किया है. जिला स्थापना शाखा के लिपिक प्रदीप कुमार गोस्वामी को जिला नजारत शाखा, अनुमंडल कार्यालय के लिपिक बैजू रविदास को जिला स्थापना शाखा में एवं जिला समाज कल्याण शाखा में प्रतिनियुक्त लिपिक योगेंद्र प्रसाद को जिला स्थापना शाखा में स्थानांतरित किया गया है.
श्री प्रसाद को निर्देश दिया गया है कि प्रदीप कुमार गोस्वामी का संपूर्ण प्रभार एवं जिला स्थापना शाखा में संचालित सभी अनुकंपा की संचिकाओं का निष्पादन करेंगे. जबकि डीसी ने जयनंदन बैठा से लेखा कार्य समेत उनका संपूर्ण प्रभार एवं जिला सामान्य शाखा से संचालित चौकीदारों व दफादारों की स्थापना एवं अनुकंपा की सभी संचिकाओं का कार्य प्रभार तथा मोटरयान निरीक्षक कार्यालय के अतिरिक्त कार्य लिपिक बैजू रविदास को सौंपा है.
डीसी ने ज्ञापांक 620 गोपनीय 07.04.15 के आदेशानुसार सभी संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को आदेश दिया है कि वे स्थानांतरित प्रधान लिपिक तथा लिपिक को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित कार्यालय में योगदान करने के लिए विरमित करना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा 15.04.2015 के अपराह्न् से वे स्वत: विरमित समङो जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola