दुल्हा-दुल्हन को मंदिर से उठाया
लड़की बेचने की सूचना पर पहुंची तिसरी पुलिस यूपी के एक व्यक्ति ने रचायी मोदीबिगहा की लड़की से शादी दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद बांड भरवाकर थाने से छोड़ा तिसरी : यूपी के धर्मपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (33 वर्ष) ने सोमवार को खिजुरी के महादेव स्थान में चंदौरी-मोदीबिगहा निवासी प्रकाश रविदास की पुत्री राजकुमारी […]
लड़की बेचने की सूचना पर पहुंची तिसरी पुलिस
यूपी के एक व्यक्ति ने रचायी मोदीबिगहा की लड़की से शादी
दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद बांड भरवाकर थाने से छोड़ा
तिसरी : यूपी के धर्मपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (33 वर्ष) ने सोमवार को खिजुरी के महादेव स्थान में चंदौरी-मोदीबिगहा निवासी प्रकाश रविदास की पुत्री राजकुमारी के साथ विवाह रचा लिया. हालांकि दोनों पक्ष के लोगों ने इस शादी के बाबत तिसरी थाना में आपसी सहमति की बात कही. इसके बाद पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पोद्दार व थाना प्रभारी विनोद उरांव ने दोनों पक्षों से लिखित बांड लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया है.
इधर चंदौरी के मोदीबिगहा के कुछ ग्रामीणों ने तिसरी थाना को सूचना दी थी कि यूपी के एक अधेड़ ने नाबालिग युवती को खरीद कर विवाह किया है. सूचना मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस उक्त मंदिर पहुंची दूल्हा-दुल्हन समेत परिजनों को पूछताछ के लिए थाना लाया. पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों की रजामंदी की बात सामने आयी. जिप सदस्य गोपी रविदास, चंदौरी की मुखिया कर्मी देवी के समक्ष दोनों पक्षों से सहमति बांड लिखवाकर छोड़ दिया गया है. मौके पर रजनीश सिंह, हरि सिंह, तेजपाल सिंह, राजू साव, गुड़िया देवी, चंद्रिका रविदास, अशोक रविदास, कलवा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










