बच्चों के हाथ में नहीं है पाठ्य पुस्तकें, कैसे होगी पढ़ाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : ले के 3426 सरकारी स्कूलों में मॉर्निग कक्षाएं चल रही है. परंतु स्कूली बच्चे बगैर पाठ्य पुस्तक के स्कूल जा रहे हैं. इस बाबत सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी कहते हैं कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में मई-जून में एनसीइआरटी द्वारा नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध कराये जाने के आसार हैं. वर्तमान समय में वित्तीय वर्ष […]
विज्ञापन
गिरिडीह : ले के 3426 सरकारी स्कूलों में मॉर्निग कक्षाएं चल रही है. परंतु स्कूली बच्चे बगैर पाठ्य पुस्तक के स्कूल जा रहे हैं. इस बाबत सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी कहते हैं कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में मई-जून में एनसीइआरटी द्वारा नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध कराये जाने के आसार हैं.
वर्तमान समय में वित्तीय वर्ष 2014-15 में बच्चों को दी गयी एनसीइआरटी की पुस्तकें को वापस लेने का निर्देश बीइइओ व बीपीओ को दिया गया है. जिन बच्चों के पास बेहतर कंडीशन की पुस्तक है, उस पुस्तक को सरकारी स्कूलों में बने बुक बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया है. यही पुस्तकें इस वित्तीय वर्ष में बच्चों को मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










