15 घंटे बाद तालाब से निकला शव

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : मंगलवार की देर शाम जगरनाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर के बुढ़वा आहर में डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद बुधवार को तालाब से निकाला गया. उक्त युवक टिकामगहा पंचायत के शानडीह निवासी बासुदेव यादव का पुत्र प्रकाश महतो (30 वर्ष) बताया जाता है. इसके बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की […]

विज्ञापन
जमुआ : मंगलवार की देर शाम जगरनाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर के बुढ़वा आहर में डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद बुधवार को तालाब से निकाला गया. उक्त युवक टिकामगहा पंचायत के शानडीह निवासी बासुदेव यादव का पुत्र प्रकाश महतो (30 वर्ष) बताया जाता है.
इसके बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को शव को जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर रखकर तीन घंटे तक सड़क जाम कर दी. सूचना मिलने पर जमुआ बीडीओ तेज कुमार हस्सा वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दस हजार रुपये नगद व एक इंदिरा आवास तथा विधवा पेंशन देने की घोषणा की. इसके बाद जाम खत्म हुआ. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है.
झामुमो नेता रंजीत कुमार, आजसू नेता शंकर यादव ने मृतक के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola