झंडा मैदान में अल्पसंख्यकों का डेरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तेतरिया-सलैयडीह के दर्जनों ग्रामीण बाल-बच्चों के साथ सुरक्षा मांगने पहुंचे गिरिडीह : जिले के तेतरिया-सलैयडीह गांव के दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जान-माल के भय से सपरिवार जिला मुख्यालय में डेरा डालकर प्रशासन तथा सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी है. झंडा मैदान में जमा हुए ग्रामीणों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या […]
विज्ञापन
तेतरिया-सलैयडीह के दर्जनों ग्रामीण बाल-बच्चों के साथ सुरक्षा मांगने पहुंचे
गिरिडीह : जिले के तेतरिया-सलैयडीह गांव के दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जान-माल के भय से सपरिवार जिला मुख्यालय में डेरा डालकर प्रशासन तथा सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी है. झंडा मैदान में जमा हुए ग्रामीणों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन पर भाजपा सरकार के इशारे पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.
इस बाबत प्रभावित लोगों ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपकर इसकी प्रति राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को भी भेजी है. मौके पर मो. युनूस अंसारी, बाबर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, गफूर अंसारी, मो. जैनुल अंसारी, वकार असांरी, मो. अख्तर, सज्जाद अंसारी, दिलावर अंसारी, साजीद अंसारी, चांद रसीद, जफरूद्दीन अंसारी, साजदा खातून, जबुना खातून, शबनम खातून, जेबुना खातून, अलिमा खातून, मो. रमजान अंसारी, इब्राहिम मियां, आसो मियां, आरिफ अंसारी, इशाक अंसारी, मो. खालीद, अकबर मियां आदि उपस्थित थे.
माले नेताओं ने की मुलाकात : झंडा मैदान में शरणार्थी बने तेतरिया-सलैयडीह के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से माले की एक टीम ने गुरुवार को मुलाकात की. माले राज्य कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य राजेश कुमार यादव, बिरनी प्रमुख सीताराम सिंह, मुस्तकीम अंसारी, राजेश सिन्हा आदि ने सलैयडीह-तेतरिया से आये लोगों से बात की. इस अवसर पर राजेश यादव तथा सीताराम सिंह ने कहा कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर एकतरफा कार्रवाई कर रहा है.
पिछले 17-18 वर्षो से उस गांव में आपसी सहमति से तय रास्ते से अखाड़ा का जुलूस शांतिपूर्वक गुजर रहा था तो बेवजह इस मामले में राजनीतिक रोटी सेंकने के उद्देश्य से तूल देकर विवाद खड़ा किया गया है. उन्होंने प्रशासन तथा राज्य सरकार से ग्रामीणों को सुरक्षा देने की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










