ठगी के पांच आरोपियों को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में गुरुवार की दोपहर स्थानीय निवासियों ने ठगी का आरोप लगाकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया. इससे काफी देर तक यहां हंगामा हुआ. बाद में पुलिस पहुंची और बंधक बनाये गये पांच लोगों को थाना ले गयी. जहां पूछताछ करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया. बताया […]

विज्ञापन
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में गुरुवार की दोपहर स्थानीय निवासियों ने ठगी का आरोप लगाकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया. इससे काफी देर तक यहां हंगामा हुआ. बाद में पुलिस पहुंची और बंधक बनाये गये पांच लोगों को थाना ले गयी. जहां पूछताछ करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया.
बताया जाता है कि एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कुछ लोग भंडारीडीह इलाके में गये थे. इसी दौरान लोगों का जमावड़ा लग गया. लोगों का कहना था कि उक्त कंपनी फर्जी है और महिलाओं को ठग रही है. हालांकि जिन लोगों को पकड़ा गया था, उनका कहना है कि वे लोग महिलाओं के समूह को ऋण देते हैं. उनपर लगाया गया आरोप झूठा है. इधर नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने कहा कि बंधक बनाये गये लोगों को थाना लाया गया था. परंतु न तो किसी ने लिखित शिकायत की और न ही कोई थाना पहुंचा. बाद में लोगों ने आपस में ही सुलह कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola