दो गुट आमने-सामने, हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार के झलबाद नदी पर पुल की मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया है. इससे बुधवार को दो पक्षों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना पाकर पहुंचे इनौस नेता रामेश्वर चौधरी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की और इसकी जानकारी धनवार थाना प्रभारी को […]
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार के झलबाद नदी पर पुल की मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया है. इससे बुधवार को दो पक्षों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना पाकर पहुंचे इनौस नेता रामेश्वर चौधरी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की और इसकी जानकारी धनवार थाना प्रभारी को दी.
इसके बाद थाना प्रभारी नीरज सिंह तत्काल दल बल के साथ वहां पहुंचे और सहायक अभियंता सह संवेदक खुर्शीद आलम से दूरभाष पर बात कर फिलहाल काम रोकने की अपील की. उसके बाद काम रोक दिया गया. मौके पर पहुंची जिप सदस्य जयंती चौधरी, शक्ति पासवान, महेंद्र यादव, सहदेव यादव आदि ने भी घटिया र्छी का उपयोग किये जाने पर नाराजगी जतायी. रामेश्वर चौधरी ने कहा कि गुणवत्ता नहीं सुधार गया तो विधान सभा में सवाल उठेगा. इधर छत्रधारी वर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










