रामनवमी को लेकर शहर में फ्लैग मार्च
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सतर्कता : अधिकारियों ने कई इलाकों का जायजा लिया, कहा-बख्शे नहीं जायेंगे माहौल बिगाड़नेवाले गिरिडीह : रामनवमी को लेकर गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. मुख्यालय डीएसपी विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में नगर इंस्पेक्टर अमरनाथ, मुफस्सिल इंस्पेक्टर रामलाल राम, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, मुफस्सिल थाना […]
विज्ञापन
सतर्कता : अधिकारियों ने कई इलाकों का जायजा लिया, कहा-बख्शे नहीं जायेंगे माहौल बिगाड़नेवाले
गिरिडीह : रामनवमी को लेकर गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. मुख्यालय डीएसपी विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में नगर इंस्पेक्टर अमरनाथ, मुफस्सिल इंस्पेक्टर रामलाल राम, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू समेत जिला पुलिस, क्यूआरटी और राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों ने शहरी व मुफस्सिल क्षेत्र का जायजा लिया.
मंगलवार की सुबह नगर थाना से निकल कर पुलिस अधिकारी व जवान मोहलीचुवां, कोलडीहा, पपरवाटांड़, महेशलुंडी, करहरबारी, पचंबा, बिशनपुर, भंडारीडीह, टावर चौक, कालीबाड़ी, पद्म चौक, मुसलिम बाजार, बड़ा चौक, बरवाडीह, बुढ़ियाखाद, सेंट्रल पिट, बनियाडीह, जोगीटांड़ आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च के दौरान कई स्थानों पर रूक कर पुलिस अधिकारियों ने इलाके का जायजा लिया. इस संदर्भ में डीएसपी ने बताया कि रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है. लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाये. किसी भी असामाजिक तत्व से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान माहौल को खराब करने का प्रयास करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










