डीसी के निर्देश पर तोड़ी चहारदीवारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : सुंदर तालाब की चहारदीवारी को गुरुवार को गिरा दिया गया. बता दें कि सुंदर तालाब की भराई व घेराबंदी को लेकर विवाद शुरू हो गया था. सुंदर तालाब बचाओ अभियान समिति के लोगों का कहना था कि अवैध तरीके से उस तालाब को भर दिया गया. मामले को लेकर समिति के लोगों ने […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सुंदर तालाब की चहारदीवारी को गुरुवार को गिरा दिया गया. बता दें कि सुंदर तालाब की भराई व घेराबंदी को लेकर विवाद शुरू हो गया था. सुंदर तालाब बचाओ अभियान समिति के लोगों का कहना था कि अवैध तरीके से उस तालाब को भर दिया गया. मामले को लेकर समिति के लोगों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी थी.
इधर समिति के परिवाद पत्र के आधार पर गिरिडीह के उपायुक्त डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने गिरिडीह के एसडीओ, सीओ और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था. साथ ही बबलू भारद्वाज व अन्य को आदेश दिया गया था कि वे दो दिनों के अंदर विवादित स्थल की चहारदीवारी को गिरा दे. गुरुवार को काफी संख्या में लोग सुंदर तालाब पहुंचे और चहारदीवारी को हटा दिया.
इस मामले में गिरिडीह के डीसी डॉ. वर्मा ने बताया कि निर्देशानुसार बबलू भारद्वाज व अन्य स्वत: चाहरदीवारी को गिरा दिया. उन्होंने कहा कि तालाब को भी सफाई करने का निर्देश दिया गया है. इधर सुंदर तालाब बचाओ अभियान समिति के विभाकर पांडेय ने कहा कि गुरुवार को भी रात्रि जागरण चल रहा है. आगे की रणनीति पर कल के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










