साईं मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 22 को

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह. बरगंडा स्थित पुराने साईं मंदिर के प्रांगण में साईं भक्तों की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार सिंह नीलम ने की. बैठक में साईं भक्तों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुराने साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. श्री सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

गिरिडीह. बरगंडा स्थित पुराने साईं मंदिर के प्रांगण में साईं भक्तों की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार सिंह नीलम ने की. बैठक में साईं भक्तों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुराने साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

श्री सिंह ने कहा कि 22 फरवरी को साईं मंदिर से भगवान साईं की पालकी निकाली जायेगी, जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी. साथ ही 23 फरवरी को मंदिर में भजन-कीर्तन व प्रसाद का वितरण किया जायेगा. बैठक में अजय पांडेय, पंकज भदानी, सलील कुमार साहा, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, कृष्णा सिन्हा, नारायण दास, राज कुमार सिंह, शिव नारायण मंडल समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola