हंगामेदार रही जिला कार्यसमिति की बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सदस्यता अभियान : संबोधन को ले बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने विरोध जताया गिरिडीह : भाजपा जिला कार्यसमिति व सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही. हालांकि जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. हुआ यूं कि बैठक में संबोधन का दौर चल रहा था. गांडेय विधायक प्रो. […]
विज्ञापन
सदस्यता अभियान : संबोधन को ले बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने विरोध जताया
गिरिडीह : भाजपा जिला कार्यसमिति व सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही. हालांकि जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. हुआ यूं कि बैठक में संबोधन का दौर चल रहा था. गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये.
श्री वर्मा के संबोधन के बाद भाजपा नेता प्रदीप शर्मा को संबोधन के लिए बुलाया गया. इसी दौरान बेंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.
उन्होंने कहा कि पहले श्री शर्मा को संबोधन कराना चाहिए था, उसके बाद विधायक श्री वर्मा को संबोधन करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था. लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया गया. इसी बात को लेकर कुछ देर तक हंगामा होता रहा. बाद में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर गहन चर्चा : बैठक में सदस्यता अभियान के लक्ष्य की पूर्ति पर गहन चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता अशोक उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रकाश सेठ ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक विरंची नारायण ने कहा कि जिला में ऑनलाइन 25 हजार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए तमाम को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है. जिन्हें जो दायित्व मिला है वह पूरा करें.
17 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सदस्यता का कार्य पूर्ण करें. 23 फरवरी तक सक्रिय सदस्यता फॉर्म हर हाल में जमा करें. विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा कि सदस्यता अभियान में पूरे तन्मयता से लगकर लक्ष्य पूरा करना है. विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि मैं गांव-गांव जाकर सदस्यता के लिए सबों को जागरूक करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










