23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मधुबन में जन्म कल्याणक महोत्सव की धूम

मधुबन. मधुबन के दिगंबर जैन त्रियोग आश्रम में शुक्रवार को तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जन्म कल्याणक महोत्सव जारी रहा. कार्यक्रम दिगंबर जैनाचार्य संभव सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ. सुबह अभिषेक के बाद भगवान का जन्म, इंद्रासन, इंद्र का आगमन कराया गया. आचार्य संभव सागर जी महाराज द्वारा मंगल प्रवचन दिये गये. […]

मधुबन. मधुबन के दिगंबर जैन त्रियोग आश्रम में शुक्रवार को तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जन्म कल्याणक महोत्सव जारी रहा. कार्यक्रम दिगंबर जैनाचार्य संभव सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ. सुबह अभिषेक के बाद भगवान का जन्म, इंद्रासन, इंद्र का आगमन कराया गया.

आचार्य संभव सागर जी महाराज द्वारा मंगल प्रवचन दिये गये. प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान भव्य शोभा यात्रा व जुलूस भी निकाला गया. 1008 कलशों से जलाभिषेक के बाद जिनवातक का श्रृंगार नामकरण कराया गया. शाम में आरती का आयोजन किया गया.

इसके बाद भगवान को पालना में झूलाया गया. चेलना दीदी ने बधाई गीत प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि प्रभु का तप कल्याणक के बाद ज्ञान कल्याण महोत्सव मनाया जायेगा. इसके बाद प्रभु का पंच कल्याणक महोत्सव आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि साधना जैन द्वारा 31 जनवरी व एक फरवरी को नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जायेगी. साथ ही दो फरवरी को टिकमगढ़ के रूपेश जैन एवं कोलकाता के दिनेश छगड़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel