Giridih News :इंनौस ने बिजली में सुधार के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Giridih News :भीषण गर्मी के बीच बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जताया है.
संदीप ने कहा कि बगोदर की जनता अंधेरे और गर्मी में जीने को मजबूर है, जबकि जनप्रतिनिधि अपने घरों में जनरेटर में आराम कर रहे हैं. आरोप लगाया कि पावर ग्रिड और सब-स्टेशनों को जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है, जिसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी ही नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक और सांसद भी जिम्मेदार हैं. उनके अनुसार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गयी है.
चार-पांच घंटे ही हो रही बिजली आपूर्ति
चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. कहा कि यदि बिजली आपूर्ति को 18-20 घंटे नहीं की गयी, तो 26 अप्रैल को बगोदर, सरिया और बिरनी में उग्र आंदोलन होगा. जरूरत पड़ने पर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को अनिश्चितकालीन जाम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




