Giridih News: छापेमारी में 200 लीटर शराब व 800 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Giridih News: मुफस्सिल थाना पुलिस व उत्पाद विभाग ने रविवार को संयुक्त रूप से अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.इस दौरान 800 किलो जावा महुआ और 200 लीटर तैयार महुआ शराब को नष्ट कियागया.
होली को देखते हुए अधिकारियों से छापेमारी का निर्देश मिला था. इसके बाद मुफस्सिल पुलिस व उत्पाद विभाग ने गडरमा समेत तीन इलाकों में छापेमारी की. गडरमा में कई घरों में अवैध रूप महुआ शराब बनायी जा रही थी. पुलिस को आते देख सभी धंधेबाज फरार हो गये. टीम घरमें घुसकर जावा महुआ और बनी हुई महुआ शराब को नष्ट कर दिया. बताया गया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि गडमरा में व्यापक रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी. टीम में उत्पाद विभाग के अलावा मुफस्सिल थाना के एसआई संजय कुमार, एएसआइ राहुल सिंह व चंदन तिवारी शामिल थे. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अभी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. कहा कि शराब बनाने वालों को चिह्नित कर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




