यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकी किया गिरफ्तार, नाई की दुकान में चल रही थी आतंकी साजिश

Updated at : 03 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
UP-ATS

लखनऊ में ATS का एक्शन

UP ATS Action: लखनऊ में एटीएस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान हैंडलर्स से जुड़े थे और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. जांच में खुलासा हुआ कि ये पैसों के लालच में साजिश रच रहे थे.

विज्ञापन

UP ATS Action: यूपी एटीएस ने लखनऊ से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये सरहद पार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में दो मेरठ के और दो नोएडा के रहने वाला है. इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड साकिब उर्फ डेविल है, जो पेशे से एक नाई (Barber) है. इसकी आड़ में वह देश के खिलाफ खतरनाक साजिशें बुन रहा था.

सोशल मीडिया बना हथियार

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे ऐप के जरिए पाकिस्तानी और अफगानी हैंडलर्स से जुड़ा था. ये आतंकी भारत के महत्वपूर्ण संस्थानों, रेलवे ट्रैक के सिग्नल बॉक्स और बड़े राजनीतिक चेहरों की रेकी (निगरानी) करते थे. इनका मुख्य लक्ष्य इन जगहों को नुकसान पहुंचाना और देश की एकता को चोट पहुंचाना था.

आगजनी का वीडियो भेजकर कमाते थे पैसे

ये लोग सिर्फ साजिश ही नहीं रच रहे थे, बल्कि कुछ वारदातों को अंजाम भी दे चुके थे. पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने हाल के दिनों में कुछ जगहों पर आगजनी की थी. घटना को अंजाम देने के बाद ये उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे. इसके बदले इन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मिलते थे. साकिब ने अपने ही गांव के अरबाब और नोएडा के विकास और लोकेश को भी इस काम में शामिल कर लिया.

बरामद सामान और बड़ी साजिश

गिरफ्तारी के समय इनके पास से ज्वलनशील पदार्थ की एक केन, सात स्मार्टफोन, भड़काऊ पम्फलेट्स और फर्जी आधार कार्ड मिले हैं. पाकिस्तानी आका इन्हें गूगल लोकेशन भेजते थे. इसके आधार पर ये गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में रेकी करते थे. इनका अगला बड़ा प्लान गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाना और रेलवे व्यवस्था को ठप करना था. फिलहाल एटीएस इन चारों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने किया तारागिरी का कमीशनिंग, दुश्मनों को देगा मुंहतोड़ जवाब, बढ़ी समुद्री शक्ति

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola