INS Aridhaman और INS Taragiri नौसेना में शामिल, बढ़ी ताकत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Apr 2026 1:14 PM

विज्ञापन

INS Aridhaman

INS Aridhaman INS Taragiri: भारतीय नौसेना में INS Aridhaman और INS Taragiri शामिल हो गया है. इससे भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ गई है. काफी लंबे समय से इन न्यूक्लियर पनडुब्बी का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद अब भारत की समुद्री और न्यूक्लियर क्षमता बढ़ गई है.

विज्ञापन

INS Aridhaman INS Taragiri: भारत की अपनी समुद्री सुरक्षा अब और भी मजबूत होगी. भारत के दुश्मनों को अब खौफ में आ जाना चाहिए और ये भी समझ जाना चाहिए कि अब भारत की सीमाओं की ओर यदि किसी ने भी आंख उठाकर देखा तो उसकी आंखें सलामत नहीं बचेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अब भारतीय नौसेना में स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी INS Aridhaman और अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट INS Taragiri को शामिल किया गया है.

भारतीय नौसेना को इन न्यूक्लियर पनडुब्बी का लंबे समय से इंतजार था. अब भारतीय नौसेना की इन पनडुब्बियों को रिफ्यूलिंग के लिए जल्‍द ऊपर नहीं आना होगा. अब इन दोनों प्लेटफॉर्म की कमीशनिंग से न सिर्फ भारत की रक्षा क्षमता बढ़ी है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी रणनीतिक बढ़त भी और मजबूत हो गई है.

INS Aridhaman: पानी के नीचे परमाणु ताकत

INS Aridhaman भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) मानी जा रही है. यह देश की न्यूक्लियर ट्रायड को और मजबूत करती है. यह परमाणु ऊर्जा से संचालित, लंबी दूरी तक ऑपरेशन में सक्षम, बैलिस्टिक मिसाइल ले जाने की क्षमता और दुश्मन पर ‘सेकंड स्ट्राइक’ की ताकत वाली है. यह पनडुब्बी भारत को समुद्र के अंदर से भी जवाबी हमला करने की क्षमता देती है, जो किसी भी परमाणु शक्ति के लिए बेहद अहम होती है.

INS Taragiri: स्टील्थ में घातक वार

INS Taragiri एक आधुनिक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है, जिसे प्रोजेक्ट 17A के तहत तैयार किया गया है. यह पनडुब्बी रडार से बचने वाली डिजाइन पर तैयार की गई है. मल्टी-रोल वॉरशिप (हवा, समुद्र और पानी के नीचे) हमला करने में सक्षम है.

यह ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस है. इसमें एंटी-सबमरीन और एयर डिफेंस क्षमता भी है जो इसे एक घातक पनडुब्बी बनाता है. इस युद्धपोत की सबसे बड़ी ताकत, इसकी ‘लो ऑब्जर्वेबिलिटी’ है. यानी यह सबमरीन दुश्मन के रडार से बचकर हमला करने में सक्षम है.

क्यों अहम है ये डबल ताकत?

INS Aridhaman के शामिल होने से भारत की परमाणु जवाबी क्षमता और मजबूत हुई है. इस सबमरीन के शामिल होने से अब हिंद महासागर में भारत की सुरक्षा और मजबूत होगी. इतना ही नहीं, भारत अब अटैकिंग पोजीशन में आ गया है. INS Taragiri जैसे स्टील्थ युद्धपोत भारत को क्षेत्रीय समुद्री शक्ति के रूप में आगे रखते हैं.

चीन-पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव

दोनों प्लेटफॉर्म मिलकर भारत की डिटरेंस पावर को बढ़ाते हैं, जिससे दुश्मन देशों पर राजनीतिक दबाव बनता है. दोनों ही प्लेटफॉर्म स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देते हैं. भारतीय नौसेना लगातार अपने बेड़े को आधुनिक बना रही है.

नई पनडुब्बियों, एयरक्राफ्ट कैरियर और स्टेल्थ वॉरशिप के जरिए भारत समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. INS Aridhaman और INS Taragiri की एंट्री इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read: मोहरा पावर प्रोजेक्ट फिर होगा चालू, सिंधु जल संधि ठंडे बस्ते में, J&K में भारत का रणनीतिक दांव

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola