बंगाल चुनाव: अमित शाह के रोड शो में उपद्रव करनेवाले नपेंगे, अब तक तीन एफआईआर दर्ज

Updated at : 03 Apr 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव: अमित शाह के रोड शो में उपद्रव करनेवाले नपेंगे, अब तक तीन एफआईआर दर्ज

अमित शाह व शुभेंदु अधिकारी

Bengal Election: भवानीपुर में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए उपद्रव में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें से दो अलीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं. एक एफआईआर चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में हुए उपद्रव मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. विधानसभा में विपक्ष के नेता और इस बार भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में कोलकाता आये अमित शाह का रोड शो के दौरान तृणमूल कार्यकार्ताओं ने विरोध कियाथा. इसके कारण शुभेंदु अधिाकरी के नामांकन के लिए आयोजित रोड शो पूरी तरह से अव्यवस्थित रहा. दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों में अशांति फैल गई. कालीघाट और हाजरा जैसे इलाकों में अशांति की तस्वीरें देखने को मिलीं. दोनों पार्टियों के बीच नारेबाजी चल रही थी.

अब तक तीन एफआईआर दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ जगहों पर हिंसा की स्थिति पैदा हो गई. गुरुवार की घटना के संबंध में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें से दो एफआईआर अलीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं. इनमें से एक एफआईआर चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है. दूसरी एफआईआर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की गई है. इसके अलावा, पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन में भी एक एफआईआर दर्ज की है. यह भी पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल और भाजपा ने भी दर्ज कराये मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तृणमूल और भाजपा की ओर से अलीपुर और कालीघाट पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं. इन सभी शिकायतों की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगर मामला सही पाया जाता है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी. तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता आयोग के खिलाफ आवाज उठाते हुए कह रहे हैं- यह निकम्मा चुनाव आयुक्त पहले लोगों के नाम हटाएगा. फिर भाजपा के इशारे पर बिहार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाकर मतदान करने दिया जाएगा. कानून व्यवस्था विभाग के सभी शीर्ष अधिकारियों को बदल दिया जाएगा. फिर जब लोग विरोध करेंगे, तो तृणमूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार कह रहे हैं- लोग अब तृणमूल के साथ नहीं हैं. लोग अब भाजपा के साथ हैं.

Also Read: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर केंद्र सचेत, मतदान के बाद भी तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola