पुलिस ने बंद करायी मीट दुकान, दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त

राजधनवार : शुक्रवार को धनवार बाजार में अचानक कुछ मटन दुकान खुल गयीं और भीड़ उमड़ने लगी. पता चलते ही धनवार पुलिस सक्रिय हुई और लोगों को खदेड़कर मटन दुकान बंद करा दिया गया. लॉकडाउन को नजरअंदाज कर बाइक से घूमने वाले लोग पुलिस गश्त के दौरान पकड़े जा रहे हैं. थाना प्रभारी रूपेश कुमार […]
राजधनवार : शुक्रवार को धनवार बाजार में अचानक कुछ मटन दुकान खुल गयीं और भीड़ उमड़ने लगी. पता चलते ही धनवार पुलिस सक्रिय हुई और लोगों को खदेड़कर मटन दुकान बंद करा दिया गया. लॉकडाउन को नजरअंदाज कर बाइक से घूमने वाले लोग पुलिस गश्त के दौरान पकड़े जा रहे हैं. थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त की जा चुकी हैं. कहा कि लॉकडाउन का पूरी तरह अनुपालन कराने को प्रशासन प्रतिबद्ध है. समझदार लोग मंदिर-मस्जिद तक नहीं जा रहे हैं. पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. बेवजह सड़क पर निकलने वालों को दंडित भी किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का निर्वाह करने की सलाह दी. कहा : कोरोना से खुद बचने तथा परिवार व समाज को बचाने का यही उपाय है. जरूरी होने पर ही लोग निकल रहे : धनवार बाजार में लोग जरूरी राशन, सब्जी, गैस और दवा आदि जरूरी सामान लेने को निकल रहे हैं. चाय-पान की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि बंद हैं. बाहर से आये समझदार लोग भी अपने घर में ही सोशल डिस्टेंस बनाकर सतर्क रह रहे हैं, परहेज में है. कुछ लोग हैं जो लाख निर्देश के बावजूद बहाने बनाकर बाइक से रोड पर निकलने की कोशिश करते हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार बाजार से दूर ग्रामीण क्षेत्र में एक-आध होटल भी चल रहा है, जहां शाम में अच्छी भीड़ जमा हो जाती है और शराब व कवाब भी परोसा जाता है. बाहर से आये लोग भी पहुंचते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की कोई पाबंदी भी नहीं होती.
पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. बेवजह सड़क पर निकलने वालों को दंडित भी किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का निर्वाह करने की सलाह दी. कहा : कोरोना से खुद बचने तथा परिवार व समाज को बचाने का यही उपाय है. जरूरी होने पर ही लोग निकल रहे : धनवार बाजार में लोग जरूरी राशन, सब्जी, गैस और दवा आदि जरूरी सामान लेने को निकल रहे हैं.
चाय-पान की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि बंद हैं. बाहर से आये समझदार लोग भी अपने घर में ही सोशल डिस्टेंस बनाकर सतर्क रह रहे हैं, परहेज में है. कुछ लोग हैं जो लाख निर्देश के बावजूद बहाने बनाकर बाइक से रोड पर निकलने की कोशिश करते हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार बाजार से दूर ग्रामीण क्षेत्र में एक-आध होटल भी चल रहा है, जहां शाम में अच्छी भीड़ जमा हो जाती है और शराब व कवाब भी परोसा जाता है. बाहर से आये लोग भी पहुंचते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की कोई पाबंदी भी नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




