माले की बैठक में चुनावी तैयारी पर चर्चा

गिरिडीह. माले बेंगाबाद प्रखंड इकाई के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को बेंगाबाद में हुई. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र मंडल ने की. बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. मौके पर माले नेता राजेश यादव ने कहा कि गांडेय विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की है. माले […]
गिरिडीह. माले बेंगाबाद प्रखंड इकाई के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को बेंगाबाद में हुई. इसकी अध्यक्षता राजेंद्र मंडल ने की. बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. मौके पर माले नेता राजेश यादव ने कहा कि गांडेय विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की है. माले ही क्षेत्र का विकास तथा लूट पर लगाम लगा सकती है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर ग्राम सभा कर समितियों के गठन करने का निर्देश दिया. मौके पर शंभु ठाकुर, नंदकिशोर राय, फोदार सिंह, मनोज साह, रामलाल मंडल, अजय कुमार दास, मनोज वर्मा, महेश वर्मा, रामलाल मुर्मू, दिनेश राय, गंगाधर सिंह, नागेश्वर मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










