बाल विवाह एक संवेदनशील मुद्दा : बैद्यनाथ

जालान धर्मशाला में बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजनगिरिडीह. जागो फाउंडेशन ने यूनिसेफ के सहयोग से जालान धर्मशाला में सोमवार को बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजन किया. जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्षों से संस्था बाल अधिकार के लिए काम कर रही है. बाल विवाह एक संवेदनशील मुद्दा है. […]
जालान धर्मशाला में बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजनगिरिडीह. जागो फाउंडेशन ने यूनिसेफ के सहयोग से जालान धर्मशाला में सोमवार को बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजन किया. जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्षों से संस्था बाल अधिकार के लिए काम कर रही है. बाल विवाह एक संवेदनशील मुद्दा है. जिले में इसकी स्थिति चिंताजनक है. गिरिडीह बाल विवाह के मामले में पूरे राज्य में दूसरा स्थान रखता है. जरूरत है कि इसके खिलाफ लोगों को सामूहिक रूप से आगे आने की. राजकुमार राज ने संस्था के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे. जिप सदस्य प्रमीला मेहरा ने कहा कि बाल विवाह पर रोक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. कुशवाहा संघ के अध्यक्ष पुरन महतो ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर विस्तार से जानकारी दी. बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार ने कहा कि बाल विवाह के साथ-साथ जिले में ठगी विवाह के मामले सामने आ रहे हैं. कार्यक्रम में जिला स्तर पर 15 सदस्यीय एक कोर कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान प्रत्येक तीन माह में कोर कमेटी की बैठक व ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति के गठन का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रेणु वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ महतो, डॉ. आइ आलम, रणधीर वर्मा, वीणा झा आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर परियोजना समन्वयक सरोजित कुमार, रमेश कुमार, एहसान अंसारी की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










