ट्रैक्टर से टकराया ऑटो, छह घायल

Published at :26 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराया ऑटो, छह घायल

हजारीबाग रोड. सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार की देर शाम को एक ऑटो ट्रैक्टर से जा टकराया. इस घटना में ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जाता है कि सरिया ट्रैकर स्टैंड से आठ सवारी को लेकर एक बिना नंबर […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड. सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार की देर शाम को एक ऑटो ट्रैक्टर से जा टकराया. इस घटना में ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जाता है कि सरिया ट्रैकर स्टैंड से आठ सवारी को लेकर एक बिना नंबर का ऑटो धनवार की ओर जा रहा था. नावाडीह के पास चालक की लापरवाही से ऑटो एक ट्रैक्टर से जा टकराया और पलट गया. इस घटना में धनवार निवासी कलश पंडित, अभिमन्यु कुमार, डुमरी निवासी धनेश्वर सिंह, औरंगाबाद(बिहार) निवासी तेजस्वी कुमार, बिरनी के पड़रिया निवासी रामजी शर्मा व मंझलाडीह निवासी लखन यादव घायल हो गये. घायलों में लखन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सरिया-धनवार सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस के अलावा जिप सदस्य मो इकबाल, जेवीएम नेता राजेश मंडल, जेएमएम नेता त्रिभुवन मंडल, माले नेता जीमी चौरसिया पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करवाया. समाचार लिखे जाने सड़क नहीं हटा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola