सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने लगायी गुहार

बेंगाबाद. बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क चपुवाडीह के पास काफी जर्जर हो गयी है. इससे आने-जाने को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की गुहार प्रशासन से लगायी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है. बता दें कि झामुमो के पूर्व विधायक सालखन सोरेन द्वारा कई […]
बेंगाबाद. बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क चपुवाडीह के पास काफी जर्जर हो गयी है. इससे आने-जाने को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की गुहार प्रशासन से लगायी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है. बता दें कि झामुमो के पूर्व विधायक सालखन सोरेन द्वारा कई माह पूर्व आंदोलन करने के बाद उक्त सड़क की मरम्मत की गयी थी. कुछ ही दिन में सड़क जर्जर हो गयी. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सड़क की मरम्मत में अनियमितता बरती गयी है. स्थानीय ग्रामीण बैजू रविदास, पवन कुमार, संदीप गुप्ता, दिलीप कुमार, विजय दास, संजय दास, शंभु ठाकुर, गुही राम, वीरेंद्र राम, सिंटू कुमार आदि ग्रामीणों ने छठ पूजा से पहले मिट्टी मोरम डलवाकर सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










