फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले चयन सत्र आयोजित

Published at :26 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले चयन सत्र आयोजित

चित्र परिचय : 5. खिलाडि़यों से हाथ मिलाते झामुमो नेता, 6. रोड शो करते खिलाड़ी व आयोजकगिरिडीह. आगामी 10 नवंबर से गिरिडीह झंडा मैदान में शुरू हो रहे फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले रविवार को चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया. फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले सर्वप्रथम झामुमो व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुदिव्य कुमार सोनू […]

विज्ञापन

चित्र परिचय : 5. खिलाडि़यों से हाथ मिलाते झामुमो नेता, 6. रोड शो करते खिलाड़ी व आयोजकगिरिडीह. आगामी 10 नवंबर से गिरिडीह झंडा मैदान में शुरू हो रहे फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले रविवार को चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया. फुटबॉल प्रीमियर लीग को ले सर्वप्रथम झामुमो व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुदिव्य कुमार सोनू ने चयन सत्र का आगाज खिलाडि़यों से परिचय के साथ किया. इसके उपरांत खिलाडि़यों ने शहर की मुख्य सड़कों पर रोड शो किया. मौके पर लीग के चेयरमैन सह आजसू नेता गुड्डू यादव ने कहा कि जिला में खिलाडि़यों की कमी नहीं है. बस उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर उन्हें श्रेष्ठ खिलाड़ी बनाना ही हमारा उद्देश्य है. कहा : खिलाडि़यों के चयन के बाद रॉयल चैलेंजर, नाइट राइडर, गिरिडीह ब्ल्यू गिरिडीह, गिरिडीह रेड, किंग इलेवन गिरिडीह, सुपर किंग गिरिडीह, स्टार इलेवन व डायमंड क्लब गिरिडीह के रूप में आठ टीमों का चयन हुआ है. चयन कार्यक्रम में मो. नासीर, मो. आसिफ , वार्ड पार्षद मो असदुल्लाह, हिमांशु झा, मो खुर्शीद, मो आजाद, सुरेश मंडल, मो मुन्ना, अमिताभ बोस, मो इरशाद, मो सिराज, मो अमीन, मो मुस्तकीम समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola