Giridih News :बर्थ डे पार्टी में मारपीट में 15 लोग घायल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 10:49 PM

विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बुधवार की रात को बर्थ डे पार्टी में नाचने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी हो गयी. घटना की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मकडीहा पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को शांत करवायी.

विज्ञापन

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के 15 लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. इसमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों में मंटू कुमार दास (28 वर्ष), संतोष कुमार दास (26 वर्ष), भुनेश्वर दास (65 वर्ष), छेमी देवी (27 वर्ष), गुड़िया देवी (35 वर्ष), ललन दास (38 वर्ष), दीपक कुमार दास (26 वर्ष), सुदामा देवी (50 वर्ष), विकास दास (26 वर्ष), सुभाष दास (24 वर्ष), राधा देवी (58 वर्ष), गोविंद दास (27 वर्ष), मुन्ना दास (18 वर्ष), दामोदर दास 37 वर्ष व (बेबी देवी 60 वर्ष) शामिल हैं. इसमें गंभीर रूप से घायल मंटू, भुनेश्वर, गोविंद, मुन्ना व बेबी को बेहतर इलाज के गिरिडीह रेफर कर दिया गया. देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लाया गया. किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

हिंसक झड़प में दो पक्ष के सात जख्मी

डुमरी. डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद में जमीन विवाद और पलाश के पेड़ काटने को लेकर गुरुवार को हुए दो पक्षों में हिंसक झड़प में सात लोग घायल हो गये. इसमें एक व्यक्ति गंभीर है. घायलों में एक पक्ष के गयासुद्दीन अंसारी, सफीक अंसारी, मजहर अंसारी और रशीदा खातून तथा दूसरे पक्ष से अलाउद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी व नजमीन खातून शामिल हैं. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडा व रॉड से हमला का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर डुमरी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola