गिरिडीह : जहरीली शराब केस की जांच करने पहुंची पीएमसीएच के चिकित्सकों की टीम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2020 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : देवरी और सरिया में जहरीली शराब से हो रही मौतों की जांच करने सोमवार को पीएमसीएच धनबाद के चिकित्सकों की टीम गिरिडीह पहुंची. गिरिडीह सदर अस्पताल समेत प्रभावित इलाकों का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने पीड़ितों के साथ-साथ मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की. यह जानने का प्रयास किया […]
विज्ञापन
गिरिडीह : देवरी और सरिया में जहरीली शराब से हो रही मौतों की जांच करने सोमवार को पीएमसीएच धनबाद के चिकित्सकों की टीम गिरिडीह पहुंची. गिरिडीह सदर अस्पताल समेत प्रभावित इलाकों का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने पीड़ितों के साथ-साथ मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की. यह जानने का प्रयास किया कि मृतकों या पीड़ितों के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण क्या था?
बताते चलें कि पिछले 11 फरवरी से अब तक देवरी के गादीकला व सरिया के फकीरापहरी गांव में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. 13 लोगों की मौत के कारणों में प्रथमदृष्टया जहरीली शराब बतायी गयी है, जबकि दो लोगों की मौत बीमारी से हाेने की बात कही गयी है. मामले की जांच को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच के दो चिकित्सकों की एक टीम गिरिडीह भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




