सरिया में पेड़ से टकरायी बस, दस लोग घायल

Updated at : 17 Feb 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
सरिया में पेड़ से टकरायी बस, दस लोग घायल

सरिया/हजारीबाग रोड : रविवार तड़के लगभग तीन बजे सिलीगुड़ी से रांची जाने वाली जगदंबा बस सरिया के पोखरियाडीह में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में बस के केबिन के परखच्चे उड़ गये वहीं बस में सवार दस लोग चोटिल हो गये. बस में सवार रांची निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वे लोग सपरिवार […]

विज्ञापन

सरिया/हजारीबाग रोड : रविवार तड़के लगभग तीन बजे सिलीगुड़ी से रांची जाने वाली जगदंबा बस सरिया के पोखरियाडीह में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में बस के केबिन के परखच्चे उड़ गये वहीं बस में सवार दस लोग चोटिल हो गये. बस में सवार रांची निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वे लोग सपरिवार भागलपुर से रांची जाने के लिए इस बस में सवार हुए थे. चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था.

कई सवारियों ने इसका विरोध भी किया पर चालक ने उनकी बात नहीं सुनी. सरिया के पोखरियाडीह में चालक ने सड़क के किनारे पेड़ से बस को टकरा दिया और खुद बस से कूद गया. इसके बाद बस सड़क के किनारे एक छोटे गड्ढे में जा गिरी. संयोग से सामने एक पेड़ की ओट के कारण बस खड़ी हो गयी और उसमें सवार लगभग 30 से 40 लोगों की जान बच गयी. इस घटना में लगभग 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गये.
सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से बगोदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. साथ ही अन्य यात्रियों को पीछे से आ रही विजय बस व अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा गया. घटना की जानकारी मिलने पर सरिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. बस का चालक और खलासी फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola