Giridih News :सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :27 Apr 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Giridih News :चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र सिरनाटांड़ के पास बाइक व मालवाहक पिकअप की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों में जमुआ थानांतर्गत लताकी गांव के अशोक हाजरा (30) की मौत इलाज के लिए गिरिडीह ले जाने के क्रम में हो गयी.

विज्ञापन

दूसरे घायल बिहार के बिचकोड़वा थानांतर्गत बिचकोड़वा गांव के रमेश कुमार (15) को सीएचसी देवरी में इलाज के बाद छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि अशोक देवरी थानांतर्गत जगई गांव से एक शादी समारोह में भाग लेकर बाइक से अपने घर लताकी लौट रहा था. इसी दौरान सिरनाटांड़ के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने अपनी चपेट ले लिया. मौके पर सदल बल पहुंचे देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार की रात में चतरो बजरंग मोड़ में जमुआ-चकाई सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी पहुंचीं.

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन जख

्मीइधर, बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गैड़ा फॉरेस्ट ऑफिस के समीप बाइक और वाहन की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बाइक सवाह तुकतुको से विष्णुगढ़ जा रहे थे. इसी क्रम में वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. बाइक पर महिला और बच्चा सवार थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घायलों को इलाज हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. घायलों में बादल रविदास, आयुष रविदास और महिला शामिल हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola