ePaper

झारखंड में CAA के समर्थन में आयोजित रैली पर पथराव करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2020 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में CAA के समर्थन में आयोजित रैली पर पथराव करने के आरोप में दो गिरफ्तार

गिरीडीह : संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में पदम चौक पर रविवार को रैली का […]

विज्ञापन

गिरीडीह : संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में पदम चौक पर रविवार को रैली का आयोजन किया था, जिस पर पथराव किया गया था.

इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे. गिरिडीह नगर पुलिस थाने के प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा, ‘वीडियो फुटेज में पहचान होने के बाद दो लोगों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया, वे रैली पर पथराव कर रहे थे.’

उन्होंने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे. जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गिरिडीह में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola