सावित्री बाई फूले से प्रेरणा लें महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 2:22 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : हर महिला को माता सावित्री बाई फूले के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने विकट परिस्थिति में भी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किये. हरेक महिला को माता सावित्री बाई फूले बनने की जरूरत है. ये बातें गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कही. वह शुक्रवार को माता सावित्री बाई फूले […]
विज्ञापन
गिरिडीह : हर महिला को माता सावित्री बाई फूले के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने विकट परिस्थिति में भी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किये. हरेक महिला को माता सावित्री बाई फूले बनने की जरूरत है.
ये बातें गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कही. वह शुक्रवार को माता सावित्री बाई फूले की 189 जयंती पर आस्था दलित महिला संघ के बैनर तले आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इससे पहले संघ के बैनर तले महिलाओं ने शहरी क्षेत्र में रैली निकाली.
ऑफिसर कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन से निकलकर यह रैली शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर पुन: आंबेडकर भवन पहुंची और सभा में बदल गयी. विधायक श्री सोनू ने कहा कि महिलाओं में संस्कार, ज्ञान, शिक्षा का भी होना जरूरी है, ताकि महिलाएं एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकें. उन्होंने कहा कि आज जयपाल सिंह मुंडा की भी जयंती है और संविधान सभा के सदस्य भी रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा से भी प्रेरणा लेने की जरूरत है. आस्था दलित महिला संघ की सचिव प्रमिला मेहरा ने माता सावित्री बाई फूले की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि वह प्रथम महिला शिक्षिका थीं और उन्होंने ही बालिका विद्यालय की भी स्थापना की थी.
इन्होंने भी किया संबोधित : कार्यक्रम में गीता हाजरा,सोनी चौरसिया, शीला देवी, माला देवी, उगंती देवी, अफसाना खातून, ललिता देवी, दुर्गा शर्मा, पूनम देवी, शनिचरी देवी, कमल दास, राजू दास, उमाचरण दास, सुशील दास, सुखदेव दास, प्रदीप हाजरा, पत्रकार अरविंद कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया.
बुद्धज्ञान विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित : इधर, सिहोडीह स्थित बुद्धज्ञान विद्यालय में भी माता सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी गयी. इस दौरान बच्चों के बीच भाषण, मेहंदी व कला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. भाषण प्रतियोगिता में ममता कुमारी को प्रथम, अमीषा कुमारी को द्वितीय व साक्षी कुमारी को तृतीय स्थान, मेहंदी प्रतियोगिता में रेखा कुमारी को प्रथम, श्रुति कुमारी को द्वितीय व कसम कुमारी को तृतीय, जबकि कला प्रतियोगिता में कसक को प्रथम, उज्ज्वल कुमार को द्वितीय व गौरव कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. मौके पर प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार, शिक्षिका बबीता वर्मा, बबीता यादव व सोनल सिंह आदि उपस्थित थे. प्रधानाध्यापक ने बताया कि चार जनवरी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










