रंगरेलियां मना रहे युवक को पकड़कर सिर मुड़ाया

Updated at : 01 Jan 2020 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
रंगरेलियां मना रहे युवक को पकड़कर सिर मुड़ाया

बेंगाबाद : महिला के घर में घुसकर सोमवार की देर रात को रंगरेलियां मना रहे युवक को परिजनों ने दबोच लिया. परिजनों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और युवक को कमरे में बंद कर दिया. इधर, सूचना पर ग्रामीण उसके घर पर जमा हो गये और युवक को बाहर निकालकर उसकी जमकर […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : महिला के घर में घुसकर सोमवार की देर रात को रंगरेलियां मना रहे युवक को परिजनों ने दबोच लिया. परिजनों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और युवक को कमरे में बंद कर दिया. इधर, सूचना पर ग्रामीण उसके घर पर जमा हो गये और युवक को बाहर निकालकर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दी.

ग्रामीणों ने इस दौरान युवक का आधा सर व मूंछ भी मुड़ दिया. खबर पाकर पहुंची पुलिस युवक को थाना ले आयी, जबकि महिला घर से फरार बतायी जा रही है. मामला मोतीलेदा पंचायत का है. महिला का पति बाहर मजदूरी करता है. रात को ही गांव का एक युवक उसके घर पर पहुंचा और महिला के कमरे में दाखिल हो गया. इसकी भनक मिलते ही परिजनों ने महिला को डांट-फटकार की.
इसके बाद परिजनों के डर से महिला घर से बाहर निकल गयी, जबकि युवक अंदर ही सिमटा रहा. इसके बाद परिजनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. सुबह ग्रामीणों ने युवक को कमरे से बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी.थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि युवक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. महिला ने अबतक आवेदन नहीं दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola