मधुबन में निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा मजदूर, मौत

Updated at : 01 Jan 2020 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबन में निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा मजदूर, मौत

पीरटांड़ : मधुबन में मंगलवार को शांति सागर धाम स्थित भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत काम के दौरान छत से गिरकर हो गयी. मृत मजदूर दशरथ राणा (31 वर्ष, पिता स्व. बंसल राणा) है. दशरथ राणा मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उक्त भवन से सेंट्रिंग पटरा खोल रहा था. इस […]

विज्ञापन

पीरटांड़ : मधुबन में मंगलवार को शांति सागर धाम स्थित भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत काम के दौरान छत से गिरकर हो गयी. मृत मजदूर दशरथ राणा (31 वर्ष, पिता स्व. बंसल राणा) है. दशरथ राणा मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उक्त भवन से सेंट्रिंग पटरा खोल रहा था. इस दौरान वह छत से गिर पड़ा और वहीं उसने दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में लोग वहां जुट गये. खबर पाकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मधुबन थाना पहुंचे. वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा के रूप में पांच लाख रुपये देने पर सहमति बनी. दशरथ के परिवार में उसकी पत्नी अनीता देवी, दो बेटी व एक बेटा सहित अन्य लोग हैं.
बिना सुरक्षा के कराया जाता है काम:
स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबन स्थित विभिन्न संस्थाओं में रोज हजारों मजदूर भवन निर्माण कार्य में लगे रहते हैं. लेकिन, कुछ बिल्डिंग कंपनियां बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट के ही मजदूरों को ऊंचे भवनों में काम में लगा देती हैं. विधायक श्री सोनू ने आचार्य श्री शांति सागर धाम के प्रबंधक से बिना सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट के मजदूरों को काम में नहीं लगाने को कहा .
उन्होंने मोदी बिल्डर्स के प्रोपराइटर अर्जुन मोदी को मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपये नकद एवं शेष राशि 4.50 लाख रुपये 15 जनवरी तक भुगतान करने का निर्देश दिया. थाना परिसर में ही कागजात बनाकर सहमति बनी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत पप्पू, महावीर मुर्मू, युवराज महतो, अम्बिका राय, लइका तुरी, अजीत राय, थानू राम महतो, नीलकंठ महतो, अमर तुरी, निर्मल तुरी, बिरजू मरांडी, बाबूराम मुर्मू, चांदोलाल हेंब्रम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola