बगोदर में गैस ले जा रही टैंकलॉरी दुर्घटनाग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित संतुरपी पुल पर गैस लदी एक टैंकलॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया. गुरुवार घटना दोपहर करीब एक बजे की है. बताया जाता है कि इंडेन गैस से भरी टैंकलॉरी कोलकाता की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित संतुरपी पुल पर गैस लदी एक टैंकलॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया. गुरुवार घटना दोपहर करीब एक बजे की है. बताया जाता है कि इंडेन गैस से भरी टैंकलॉरी कोलकाता की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से चालक को वाहन से बाहर निकाल कर स्थानीय क्लिनिक में भेजा गया.
सूचना पर बगोदर थाना के एएसआइ यमुना चौधरी और अजय कुमार सिंह पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. इस घटना से वहां जाम लग गया. इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा. वाहन को किनारे हटाकर पुलिस ने यातायात को सामान्य किया. इस घटना से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










