युवक पर जानलेवा हमला, रिवाॅल्वर की बट से मारकर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2019 1:00 AM

विज्ञापन

रिवाॅल्वर से किया फायर, शरीर को छूते हुई निकली गोली गिरिडीह : कुछ लोगों ने एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया. पहले युवक पर रिवाॅल्वर से फायर किया गया. गोली युवक के शरीर को छूते हुए निकल गयी. इसके बाद युवक के सिर पर रिवाॅल्वर की बट से वार किया गया. इससे युवक […]

विज्ञापन

रिवाॅल्वर से किया फायर, शरीर को छूते हुई निकली गोली

गिरिडीह : कुछ लोगों ने एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया. पहले युवक पर रिवाॅल्वर से फायर किया गया. गोली युवक के शरीर को छूते हुए निकल गयी.
इसके बाद युवक के सिर पर रिवाॅल्वर की बट से वार किया गया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में युवक को सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार की शाम पचंबा थाना इलाके के चैताडीह की है.
बताया जाता है कि बुलाकी रोड(स्टेशन रोड) निवासी इमरान अहमद का 35 वर्षीय पुत्र शहबाज अहमद उर्फ चंदन 6 नंबर भंडारीडीह में खटाल का निर्माण करा रहा है. सोमवार की शाम वह अपने खटाल से वापस स्टेशन रोड जा रहा था. इसी क्रम में हुट्टी बाजार के दो लोगों ने उसे रोक कर रंगदारी की मांग की.
रंगदारी नहीं देने पर दोनों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल गयी. इसके बाद रिवाॅल्वर के बट से वार किया गया. घायल शहबाज अहमद उर्फ चंदन ने डबलू नामक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है. इधर घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola