करंट लगने से बिजली मिस्त्री झुलसा

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखारी में करंट लगने से बुधवार को एक युवक घायल हो गया है. घायल रंजीत यादव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ियाबाद का निवासी है. वह प्राइवेट बिजली मिस्त्री है. आज वह लखारी में 11 हजार वोल्ट का तार बदल रहा था. इसके लिए क्षेत्र की बिजली कटवायी गयी थी. […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखारी में करंट लगने से बुधवार को एक युवक घायल हो गया है. घायल रंजीत यादव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ियाबाद का निवासी है. वह प्राइवेट बिजली मिस्त्री है. आज वह लखारी में 11 हजार वोल्ट का तार बदल रहा था. इसके लिए क्षेत्र की बिजली कटवायी गयी थी.
लेकिन काम के दौरान ही अचानक तार में बिजली आने से रंजीत करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. ऊर्जा विभाग के कर्मी श्याम सिंह ने बताया कि काम करने के लिए फोन कर बिजली कटवायी गयी थी लेकिन जिस फीडर की लाइन कटवायी गयी थी वह उसमें काम न कर दूसरे फीडर में काम करने चढ़ गया था. ऐसे में वह करंट की चपेट में आया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




