नाबालिग की मौत मामले का नहीं हुआ खुलासा

Updated at : 05 Dec 2019 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग की मौत मामले का नहीं हुआ खुलासा

बुढ़ई मेला देखने गयी नाबालिग रात भर घर से बाहर थी सुबह घर लौटने के बाद फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव बेंगाबाद : बुढ़ई मेला देखकर घर लौटने के मात्र आधा घंटे बाद एक नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत की गुत्थी दो दिन बाद भी नहीं सुलझ पायी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट […]

विज्ञापन

बुढ़ई मेला देखने गयी नाबालिग रात भर घर से बाहर थी

सुबह घर लौटने के बाद फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव
बेंगाबाद : बुढ़ई मेला देखकर घर लौटने के मात्र आधा घंटे बाद एक नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत की गुत्थी दो दिन बाद भी नहीं सुलझ पायी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के साथ उसके मोबाइल के काॅल डिटेल को भी खंगाल रही है. इधर मृतका के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
बता दें कि ताराजोरी पंचायत के एक गांव की नाबालिग लड़की सोमवार की दोपहर बुढ़ई मेला गयी थी. रातभर वह घर नहीं लौटी. दूसरे दिन मंगलवार की सुबह घर लौटी. इस पर उसकी छोटी बहन रात में घर नहीं लौटने का कारण पूछते हुए बगल के गांव स्थित अपनी मौसी को इसकी जानकारी देने की बात कह घर से निकल गयी.
इसे बाद जब वह लौटी तो अपनी बहन को दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकते देख शोर मचाया. इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर सूचना पाकर एसडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई विनोद ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बताया जाता है कि नाबालिग की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसके पिता व भाई दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. घटना के दूसरे दिन भी वे लेाग घर नहीं पहुंचे हैं. इधर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola