पति का साथ छोड़ने के लिए थाना में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 2:45 AM
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व तीन वर्षीया पुत्री के साथ गायब हुई थी विवाहिता ससुर ने थाना में दिया था गुमशुदगी का आवेदन जमुआ : पति के मूक-बधिर होने पर एक विवाहिता ने थाना में आवेदन देकर पति को त्याग देने (छोड़ने) संबंधी आवेदन दिया है. विवाहिता ललिता देवी ने कहा है कि उसकी शादी जरीडीह पंचायत […]
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व तीन वर्षीया पुत्री के साथ गायब हुई थी विवाहिता
ससुर ने थाना में दिया था गुमशुदगी का आवेदन
जमुआ : पति के मूक-बधिर होने पर एक विवाहिता ने थाना में आवेदन देकर पति को त्याग देने (छोड़ने) संबंधी आवेदन दिया है. विवाहिता ललिता देवी ने कहा है कि उसकी शादी जरीडीह पंचायत के भानोडीह निवासी राजेश कुमार वर्मा के साथ हुई थी. इस बीच उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन मूक-बधिर पति के साथ वह जीवन-यापन करने में असमर्थ है. इस कारण वह स्वेच्छा से पति को त्याग कर अपनी मां बुधनी देवी (बलगो टोला चिरुडीह थाना बिरनी) के साथ जमुआ मायके जा रही है.
क्या है मामला : पिछले दिनों भानोडीह के महाबीर महतो ने जमुआ थाना में आवेदन देकर अपनी बहू ललिता देवी (30) के तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर से लापता होने संबंधी शिकायत की थी. आवेदन के बाद जमुआ पुलिस ने विवाहित की खोजबीन की और मेरठ से बरामद कर थाना लाया. यहां पुलिस के समक्ष विवाहिता ने बयान दिया कि उसका पति मूक-बधिर है, उसके साथ मेरी जिंदगी सुरक्षित नहीं है.
इस कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती. विवाहिता ने मां के साथ मायके जाने की बात कहते हुए न्यायालय से तलाक लेने की बात कही. इधर, पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के साथ जाने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










