भाजपा मेरी खतियानी पार्टी: रवींद्र राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 2:32 AM
गिरिडीह : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य का भविष्य भाजपा में ही छुपा हुआ है. भाजपा ही राज्य को संवार रही है. झारखंड में भाजपा को मैने सींचा है और यह मेरी खतियानी पार्टी है. घर में कुछ कमियां हो जायें तो घर छोड़कर भागा नहीं जाता, […]
गिरिडीह : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य का भविष्य भाजपा में ही छुपा हुआ है. भाजपा ही राज्य को संवार रही है. झारखंड में भाजपा को मैने सींचा है और यह मेरी खतियानी पार्टी है. घर में कुछ कमियां हो जायें तो घर छोड़कर भागा नहीं जाता, बल्कि उसे संवारा जाता है.
भारतीय जनता पार्टी राज्य का भविष्य है, जिसके साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं. झारखंड को बचाने के लिए पार्टी को जितना मजबूत करना है उसे करेंगे. कहीं कुछ कमियां होती हैं तो उसे ठीक किया जाएगा. कहा कि भाजपा में ही रहेंगे. पार्टी के हाइकमान से लगातार वार्ता है और आगे जो भी करेंगे वह पार्टी के साथ बैठकर तय किया जाएगा. तत्काल वह विधानसभा का कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं. बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर डॉ राय को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ी थी. इसके बाद डॉ राय ने यह बयान जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










