बेंगाबाद लूटकांड में संदिग्ध चढ़ा पुलिस के हत्थे

शहादत-समद गिरोह के हर सदस्य पर पुलिस की नजर, लगातार हो रही छापेमारी 13 सितंबर को एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे थे 1.95 लाख गांडेय : बेंगाबाद थाना इलाके के दूधीटांङ में संचालित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में गुरुवार को गिरिडीह पुलिस के हत्थे एक संदिग्ध […]
शहादत-समद गिरोह के हर सदस्य पर पुलिस की नजर, लगातार हो रही छापेमारी
13 सितंबर को एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे थे 1.95 लाख
गांडेय : बेंगाबाद थाना इलाके के दूधीटांङ में संचालित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में गुरुवार को गिरिडीह पुलिस के हत्थे एक संदिग्ध चढ़ा है. उसे अहिल्यपुर-गांडेय के सीमावर्ती इलाके से पकड़ा गया है. हालांकि, इस मामले पर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. बताया जाता है कि पकड़े गये संदिग्ध का संबंध कुख्यात अपराधी शहादत-समद से है.
पुलिस इसकी सत्यता जांच रही है. बता दें कि गत 13 सितंबर को दो अपराधियों ने रिवाल्वर दिखाकर एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक जयनारायण यादव से 1.95 लाख रुपये लूट लिये थे. घटना के बाद से ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में अपराधियों की खोज की जा रही थी. एसडीपीओ की टीम में गांडेय, बेंगाबाद, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना प्रभारी को शामिल किया गया था. पुलिस जामताड़ा व देवघर जिले में भी जा चुकी थी. छानबीन में यह बात सामने आयी थी कि इस लूटकांड में शहादत-समद गिरोह का ही हाथ है. इसके बाद इस गिरोह के मेंबर की खोज की जाने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




