वज्रपात से दो की मौत, तीन झुलसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2019 2:11 AM
विज्ञापन
जीतपुर स्कूल के पास मोबाइल देख रहा युवक आया ठनका की चपेट में गिरिडीह/बेंगाबाद/चपुआडीह : जिले के मुफस्सिल व बेंगाबाद थाना इलाके में वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे मुफस्सिल थाना इलाके के जीतपुर की है. यहां पर 25 […]
विज्ञापन
जीतपुर स्कूल के पास मोबाइल देख रहा युवक आया ठनका की चपेट में
गिरिडीह/बेंगाबाद/चपुआडीह : जिले के मुफस्सिल व बेंगाबाद थाना इलाके में वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे मुफस्सिल थाना इलाके के जीतपुर की है. यहां पर 25 वर्षीय सुनील राय दोपहर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीतपुर के बरामदे में मोबाइल देख रहा था. इसी दौरान पास ही वज्रपात हुआ, जिससे सुनील बेहोश हो गया. कुछ ही दूर खड़े अन्य लोगाें ने यह देख 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और सुनील को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता बाबूलाल राय ने बताया कि उसका पुत्र मजदूरी करता था. दूसरी घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिजुआ हाॅल्ट के समीप की है. यहां पर सोमवार की शाम को वज्रपात में एक दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन युवक झुलस गये. बताया जाता है कि सिजुआ हाॅल्ट के पास सोमवार को फुटबॉल मैच चल रहा था. मैच में कई टीमों के खिलाडियों के अलावे स्थानीय गांवों के काफी संख्या भीड़ को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपनी दुकान भी लगायी थी.
इस दौरान शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. इसी क्रम में चपुआडीह पंचायत के फुच्चो रखाटांड़ निवासी लिलमन सिंह उर्फ गौरी सिंह के चाट पकौड़ी की अस्थायी दुकान के समीप वज्रपात हुआ और लिलमन सिंह(45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस क्रम में दुकान के पास मौजूद दर्शक अनिल यादव समेत तीन लोग भी झुलस गये. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे. घटना की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दे दी गयी है. इधर, मानजोरी पंचायत के चक्रदाहा पचडीहा में वज्रपात से हाडोडीह निवासी हुरो पंडित के एक मवेशी की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










