पांच लाख की लकड़ी बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में संचालित हो रहा था आरा मिल गिरिडीह/पीरटांड़ : सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में संचालित अवैध आरा मिल में वन विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये मूल्य कीमती लकड़ी जब्त की गयी, वहीं मिल में लगी मशीन को भी उखाड़ कर टीम अपने […]
विज्ञापन
सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में संचालित हो रहा था आरा मिल
गिरिडीह/पीरटांड़ : सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में संचालित अवैध आरा मिल में वन विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये मूल्य कीमती लकड़ी जब्त की गयी, वहीं मिल में लगी मशीन को भी उखाड़ कर टीम अपने साथ ले गयी. यह कार्रवाई डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना के नेतृत्ववाली टीम ने की है. बताया जाता है कि डीएफओ को सूचना मिल रही थी कि बंदरकुप्पी में अवैध रूप से आरा मिल संचालित है. सूचना सत्यापन के बाद शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे वन विभाग की टीम बंदरकुप्पी पहुंची और छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मिल में कार्यरत मजदूर व संचालक फरार हो गये.
छापेमारी टीम में शामिल कर्मी : छापेमारी टीम में वनपाल प्रमोद कुमार ठाकुर, शिवशंकर सिंह, वनरक्षी संजय महतो, संदीप मिश्रा, अभिमीत राज, प्रणव पंडित, चंदन दास, संजय कांत यादव, दीपक कुमार, जूलियस जस्टिन मुर्मू, एंथोनी हेंब्रम, रमेश टुडू, सागर विश्वकर्मा, सुधीर बेसरा, रामदेव मरांडी, अक्षय सिन्हा, दिनेश कुमार दास, मुफ्फसिल थाना से सहायक अवर निरीक्षक राजेश्वरी देवी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










