टैंकलॉरी की टक्कर से बस पलटी, दर्जन भर चोटिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड लक्षीबागी के समीप सवारी बस (राजा) पलट गयी. बस में सवार लोग बाल- बाल बच गये. हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोट आयी है. घटना गुरुवार सुबह 7:30 बजे की है. धरगुल्ली से सवारी लेकर राजा बस बगोदर से गिरिडीह की ओर जा रही थी. इसी दौरान […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड लक्षीबागी के समीप सवारी बस (राजा) पलट गयी. बस में सवार लोग बाल- बाल बच गये. हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोट आयी है. घटना गुरुवार सुबह 7:30 बजे की है.
धरगुल्ली से सवारी लेकर राजा बस बगोदर से गिरिडीह की ओर जा रही थी. इसी दौरान जीटी रोड लक्षीबागी के समीप बस को पीछे से एक टैंकलॉरी ने ठोकर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकई के खेत में पलट गयी. इसके बाद स्थानीय लोग जुटे और बस से बाहर निकाला. वहीं कई सवारी खुद ही बाहर निकल आये. गाड़ी मालिक मो. तोफिक अंसारी ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे.
घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराकर उनके घर भेज दिया गया है. चालक और खलासी सभी सुरक्षित हैं. इधर, घटना की सूचना पाकर थाना के एएसआइ राजकिशोर शर्मा, एएसआइ अजय सिंह, एसआइ रजनीश कुमार समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में ले लिया है.
पेड़ से टकरायी बाइक पिता-पुत्र जख्मी
चपुआडीह. बेंगाबाद मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित नोनियाटांड़ के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक पेड़ से जा टकरायी. घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में मधुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विजय राय और उनके पुत्र संजीत कुमार शामिल हैं. घटना के बाद दोनों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया.
घायलों ने बताया कि दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव गोपालपुर से बेंगाबाद जा रहे थे. इस बीच नोनियाटांड़ के पास सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक असंतुलित हो गयी और बाइक पेड़ से जा टकरायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










