गैस सिलेंडर में आग से किशोर की मौत, मां-बेटी समेत तीन झुलसे

Updated at : 19 Jul 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में आग से किशोर की मौत, मां-बेटी समेत तीन झुलसे

सदर अस्पताल-नवजीवन नर्सिंग होम में इलाज के बाद सभी धनबाद रेफर देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से एक बालक की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गयी है, वहीं एक मिस्त्री भी गंभीर रूप से झुलस गया है. […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल-नवजीवन नर्सिंग होम में इलाज के बाद सभी धनबाद रेफर

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से एक बालक की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गयी है, वहीं एक मिस्त्री भी गंभीर रूप से झुलस गया है. बताया जाता है कि कोशोगोंदोदिघी गांव निवासी किशोरी दास के घर में एलपीजी गैस किट में खराबी के कारण तीन दिन से गैस पर खाना नही बन पा रहा था.
गुरुवार की सुबह छह बजे किशोरी दास की पत्नी मीणा देवी ने नास्ता बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया तो गैस का रिसाव होने लगा. यह देख मीना ने गांव के ही एक मिस्त्री संतोष कुमार शर्मा को बुलाया. खराबी को दूर करने के बाद गैस चूल्हा को जलाने के क्रम में अचानक आग भड़क गयी और पूरे घर में फैल गयी. इस घटना में मिस्त्री संतोष कुमार शर्मा (30 वर्ष) समेत मीणा देवी (35 वर्ष), मीणा की पुत्री कविता कुमारी (15 वर्ष) व पुत्र राकेश कुमार (12 वर्ष) झुलस गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola