Jharkhand : शिवम स्टील के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का छापा, कोलकाता की टीम कर रही जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 1:14 PM
गिरिडीह : झारखंड के गिरीडीह जिला में शिवम आयरन स्टील लिमिटेड में आयकर की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है. टीम ने कंपनी के रानीगंज स्थित 2 फैक्ट्री के अलावा गिरिडीह में संचालित फैक्ट्रियों में एक साथ रेड मारा है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर में श्रावणी मेला का किया […]
गिरिडीह : झारखंड के गिरीडीह जिला में शिवम आयरन स्टील लिमिटेड में आयकर की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है. टीम ने कंपनी के रानीगंज स्थित 2 फैक्ट्री के अलावा गिरिडीह में संचालित फैक्ट्रियों में एक साथ रेड मारा है.
यह कार्रवाई आयकर विभाग की कोलकाता की टीम कर रही है. बताया जाता है कि टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मी हैं. टीम कंपनी के स्टॉक के अलावा मुनाफा की भी जानकारी ले रही है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : बेड़ो में आधी रात को घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आयकर की टीम अचानक जमबाद स्थित कंपनी की फैक्ट्रियों में आ धमकी. फैक्ट्री के अंदर से सभी कर्मियों को निकाल दिया गया. वहीं मीडियाकर्मियों को भी गेट के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










