गिरिडीह : पत्नी से परेशान हो युवक ने की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 9:17 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : धनबाद के तोपचांची स्थित गेंदनावाडीह के एक युवक ने गिरिडीह नगर थाना इलाके के मछली मुहल्ला में खुद का गला रेत कर जान दे दी. मृतक मुकेश लाल (37, पिता मुकुंद लाल) शुक्रवार को मछली मुहल्ला में रहनेवाली अपनी चचेरी बहन आशा सिन्हा की ससुराल पहुंचा था. रात को खाना खाने के बाद […]

विज्ञापन

गिरिडीह : धनबाद के तोपचांची स्थित गेंदनावाडीह के एक युवक ने गिरिडीह नगर थाना इलाके के मछली मुहल्ला में खुद का गला रेत कर जान दे दी. मृतक मुकेश लाल (37, पिता मुकुंद लाल) शुक्रवार को मछली मुहल्ला में रहनेवाली अपनी चचेरी बहन आशा सिन्हा की ससुराल पहुंचा था.

रात को खाना खाने के बाद चचेरी बहन के घर में ही सो गया. रात करीब 12.30 बजे जब घर का एक सदस्य उठा, तो देखा कि कमरे के बेड पर मुकेश लहूलुहान पड़ा है और पास में ब्लेड रखा हुआ है. वहीं बगल में एक सुसाइडल नोट है. जिसमें लिखा गया है कि पत्नी से तंग आकर उसने जान दी है.

मृतक के पिता मुकुंद लाल व भतीजा विक्की सिन्हा ने बताया कि मुकेश की ससुराल कतरास में है. मुकेश की पत्नी श्वेता सिन्हा ने दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के आलोक में गुरुवार को मुकेश के बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तभी से मुकेश काफी परेशान था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola