महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी टुनटुन हजाम की पत्नी सुनिता देवी की मौत शनिवार को शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गयी. महिला की मौत के बाद नगर थाना पुलिस दिये फर्दबयान में टुनटुन ने कहा है कि 20 जून को उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी केंद्र खुटवाढाब में […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी टुनटुन हजाम की पत्नी सुनिता देवी की मौत शनिवार को शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गयी.
महिला की मौत के बाद नगर थाना पुलिस दिये फर्दबयान में टुनटुन ने कहा है कि 20 जून को उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी केंद्र खुटवाढाब में आयरन की गोली दी गयी थी. नासमझी में उसने गोली अधिक मात्रा में खा ली. इसके बाद उसके पेट में दर्द होने लगा एवं चक्कर आने लगा. जब उसने पूछा तो पत्नी ने यह बात बतायी थी. इसके बाद आनन-फानन में उसने उसे शुक्रवार की दोपहर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां शनिवार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




