कार से 15 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

Updated at : 20 Jun 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
कार से 15 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई शराब बिहार ले जाने की जतायी जा रही है आशंका गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बाबाजी कुटिया के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने शराब लदी एक काले रंग की कार पकड़ी है. बताया जाता है कि डीएसपी संतोष कुमार मिश्र को सूचना मिली थी […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

शराब बिहार ले जाने की जतायी जा रही है आशंका
गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बाबाजी कुटिया के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने शराब लदी एक काले रंग की कार पकड़ी है. बताया जाता है कि डीएसपी संतोष कुमार मिश्र को सूचना मिली थी कि उक्त कार शराब लेकर जमुआ की ओर जा रही है. इस पर डीएसपी दलबल के साथ गश्त पर निकले. बाबाजी कुटिया के पास उक्त स्विफ्ट डिजायर कार मिली.
हालांकि पुलिस को देख चालक कार छोड़ भाग खड़ा हुआ. तलाशी के दौरान पुलिस को कार में शराब की 15 पेटियां मिली. शराब की बोतलें किंग्स गोल्ड ब्रांड की है. इसकी बिक्री अरुणाचल प्रदेश में ही होने की बात लिखी हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि इस शराब को बिहार ले जाने की तैयारी थी. इधर पुलिस ने यहां कोयला लदी एक बाइक भी पकड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola