कोहली का विकेट लेने पर क्या बोले साकिब हुसैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान 

Published by : Ritu Raj Updated At : 23 May 2026 11:19 AM

विज्ञापन

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान साकिब हुसैन

Sakib Hussain dismisses Virat Kohli: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन बेंगलुरु की टीम 200 रनों पर ही सिमट गई. इस मुकाबले में बिहार के तेज गेंदबाज ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लिया.

विज्ञापन

Sakib Hussain dismisses Virat Kohli: शुक्रवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 11 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रहे बिहार के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने विराट कोहली का विकेट चटकाया. मैच के बाद साकिब ने जो बयान दिया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

साकिब ने क्या कहा

मैच के बाद साकिब हुसैन ने बताया कि पिच पर गेंद रुककर आ रही थी, इसलिए उनका प्लान धीमी गेंदें डालने का था. कोच वरुण आरोन ने भी उन्हें अपनी ताकत के हिसाब से खेलने की सलाह दी थी. साकिब ने विराट कोहली के विकेट को अपने लिए एक सपना बताया और कहा कि वे आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपना 100 प्रतिशत देते रहेंगे.

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले साकिब हुसैन इन दिनों आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब को 30 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले 2024 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन तब उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. साल 2026 में साकिब ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला है. उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की. अपनी इसी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए, शुक्रवार को उन्होंने एक शानदार गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी विकेट हासिल किया.

टॉप-2 से चूके हैदराबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को जीत तो मिली, लेकिन वे टीम को 160 रन के अंदर नहीं रोक पाए. जिससे उनका टॉप-2 में जाने का सपना टूट गया. लेकिन प्लेऑफ से पहले मिली इस जीत से SRH राहत महसूस करेगी. अब टीम 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी, जहां उनका सामना किससे होगा, यह बाकी मैचों के नतीजों के बाद साफ होगा.

यह भी पढ़े- किंग कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाए हाथ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola