बेंगाबाद : सड़क हादसे में पति-पत्नी व पुत्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 1:51 AM
चपुआडीह के पास घटी घटना सभी मृतक झलकडीहा पंचायत के करमजोरा के थे रहनेवाले बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के पास बुधवार की रात 8.45 बजे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी. हालांकि घटना में बाइक पर सवार पुत्री बाल-बाल बच गयी. घटना […]
चपुआडीह के पास घटी घटना
सभी मृतक झलकडीहा पंचायत के करमजोरा के थे रहनेवाले
बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के पास बुधवार की रात 8.45 बजे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी. हालांकि घटना में बाइक पर सवार पुत्री बाल-बाल बच गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी और बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










