ePaper

आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

Updated at : 08 May 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो के टोला बासमनडीह की घटना, प्राथमिकी दर्ज देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो के टोला बासमनडीह निवासी लवली पांडेय (पति करुण पांडेय) ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के सत्यदेव पांडेय उर्फ लाटो पांडेय, जीतेंद्र पांडेय उर्फ कारु पांडेय, महादेव पांडेय, राधा देवी, सीता देवी, […]

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो के टोला बासमनडीह की घटना, प्राथमिकी दर्ज

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो के टोला बासमनडीह निवासी लवली पांडेय (पति करुण पांडेय) ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के सत्यदेव पांडेय उर्फ लाटो पांडेय, जीतेंद्र पांडेय उर्फ कारु पांडेय, महादेव पांडेय, राधा देवी, सीता देवी, कंचन देवी सभी ग्राम जमखोखरो के खिलाफ टांगी, रड व लाठी से मारपीट कर परिवार के तीन सदस्य पति करुण पांडेय, सास सावित्री देवी व लवली पांडेय पति करुण पांडेय को घायल कर देने का आरोप लगाया है. लवली ने आवेदन में कहा है सभी आरोपी उनके हिस्सेदार हैं. आपसी बंटवारा को लेकर पूर्व में कई बार विवाद किया गया. इसे लेकर सन्हा भी करवाया गया.
इसके बाद शुक्रवार (3 मई) की सुबह सात बजे बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने मारपीट की. घटना में सर में टांगी लगने से घायल उनके पति करुण पांडेय को बेहोशी हालत में उपचार के लिए रांची गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं सास सावित्री देवी का दोनों हाथ टूट गया है. लवली के आवेदन के पर देवरी थाना में कांड संख्या 50/19 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola