पीरटांड़ में नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, बम और कारतूस जब्त
Updated at : 04 Apr 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पीरटांड़ : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ 154 बटालियन को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार रात को पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ की तलहटी में बसे मोहनपुर गांव के समीप जंगल में नक्सलियों के बनाये कैंप और बंकर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही बंकर में टिन का दो बक्सा मिला. […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ 154 बटालियन को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार रात को पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ की तलहटी में बसे मोहनपुर गांव के समीप जंगल में नक्सलियों के बनाये कैंप और बंकर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही बंकर में टिन का दो बक्सा मिला.
जिसमें से एसएलआर की 407 चक्र गोली, .315 की 177 चक्र गोली, 84 राउंड चार्जर, बैनर, पोस्टर, नक्सली साहित्य बरामद किया गया. वहीं, पुलिस ने सिलेंडर बम भी बरामद िकया. बुधवार शाम को सीआरपीएफ के कैंप में डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोहनपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर 15 किलोग्राम का सिलेंडर बम मिला, जिसे वहीं पर डिफ्यूज कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




